Hindi-Divas -हिंदी दिवस कविता

Advertisement

Hindi-Divas -हिंदी दिवस कविता

हिंदी दिवस 14 सितम्बर 

नोट- इस कविता में भारत  देश के सभी 28 स्टेट और 8 केंद्र शासित प्रदेश के नाम आते हैं, और उन राज्यों की एक एक विशेषता का वर्णन है, 

जिस हिन्दी भाषा को आज हम बोलते-सुनते-पढ़ते हैं, वो 3500 साल से पुरानी  है। 1500 ईसा पूर्व में हिन्दी की मां कही जाने वाली संस्कृत भाषा की शुरुआत हुई थी। 1900, ईसवी में हिन्दी भाषा को  खड़ी बोली में लिखना-पढ़ना शुरू किया गया।

हिंदी भाषा को आज विश्व में सबसे अधिक चौथे स्थान पर वोले जानी बाली भाषा हैं हिंदी के इतिहास में बहुत से कवियों ने अपनी अपनी कविताये रचनाये लिखी हैं जो की बहुत प्रसिध हुई हैं हिंदी भाषा भारत में अधिक बोले जानी बाली भाषा हैं 

Hindi-Divas-Poem कविता 

Hindi-Divas-14-sep


" जिस धरती पर हम तो रहते"


ताज सिर पर विश्वगुरु सजा 

निज गौरव का रखे मान है।

जिस धरती पर हम तो रहते

वो अपना प्यारा हिंदुस्तान है।


आंध्रा में वो गोदावरी बहती 

हिम हिमाचल की शान है।

पंजाबी लगती मीठी बोली

हरियाणा गेहूं खलियान है।

जिस धरती...................


गुर्जर का गिर कानन गरजे

मध्य में महाकाल गुमान है।

वीरों का गढ़ है मेरा मराठा

रेतों का टीला राजस्थान है।

जिस धरती...................


उत्तरांचल गंगा का उद्गम

उत्तर मे संगम सम्मान है।

बिहार का है बोधगया तो 

गढ़  छत्तीस देता धान है।

जिस धरती................


गोवा के तट को सब देखो

कर्नाटक का हंपी मान है।

तमिल रामेश्वर मिल जाते 

केरल सबको देता ज्ञान है।

जिस धरती.................


तेलंगाना  में अब चारमीनार

झारखंड  में इस्पात आन है। 

चरण बंगला के धोता सागर

नाथ  उड़ीसा विराजमान है।

जिस धरती....................


फूलों  का गढ़ सिक्किम बने 

असम चाय प्याली उद्यान है।

रम रहें आदिवासी नागालैंड 

अरुणाचल तो प्रकाशमान है।

जिस धरती.....................


मणिपुर  का  मन जंगल में

मिजो  नदियों  की खान है।

त्रिपुर  सुंदरता का मालिक

जल का मेघालय वरदान है।

जिस धरती...................


जम्मू का यश दुनिया यूँ देखे 

दमन दीव केला विद्यमान है।

लाखों में एक बना लक्षदीप

सागर में स्थित अंडमान है।

जिस धरती...................


चंडीगढ़ का वास्तु प्रसिद्ध तो 

अगस्त से वेदपुरी की तान है।

लद्दाख में बुद्ध रमते कभी थे 

दिल  दिल्ली सबकी शान है।

जिस धरती.

 Hindi-Divas -हिंदी दिवस

धन्यवाद 

Post a Comment

0 Comments

google